डीएम ने दिये पंजीकरण में तेजी लाने के निर्देश

Updated:
विज्ञापन
डीएम ने दिये पंजीकरण में तेजी लाने के निर्देश

डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री कैंप का किया निरीक्षण

विज्ञापन

अररिया. जिलाधिकारी विनोद दूहन ने गुरुवार को जोगबनी स्थित कचहरी नेता जी चौक व नरपतगंज प्रखंड के बबुआन के डुमरबन्ना में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंजीकरण की प्रक्रिया का जायजा लिया. उपस्थित किसानों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं से अवगत हुए. मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को उन्होंने पंजीकरण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री एक तरह से किसानों की डिजिटल पहचान होगी. इससे कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं का उन्हें समय पर लाभ आसानी से प्राप्त हो सकेगा. जानकारी मुताबिक अब तक जिले में कुल 1.50 लाख किसानों का फार्मर रजिस्ट्री किया जा चुका है. पंजीकरण की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिये किसान अपने पंचायत के कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार या राजस्व कर्मचारी से संपर्क कर सकते हैं. इसके अतिरिक्त नजदीकी सीएससी, वसुधा केंद्र पर जाकर भी पंजीकरण कराया जा सकता है. किसानों के लिये यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है. किसान स्वयं भी बिहार फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन