डीएलएसए सेक्रेटरी ने बुनियाद केंद्र का लिया जायजा

Published at :13 Feb 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
डीएलएसए सेक्रेटरी ने बुनियाद केंद्र का लिया जायजा

दिये कई दिशा-निर्देश

विज्ञापन

-9- प्रतिनिधि, अररिया व्यवहार न्यायालय अररिया के प्रिंसिपल जिला व सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय के दिशा निर्देश पर न्यायमंडल के अवर न्यायाधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव अररिया आरएस स्थित बुनियाद केंद्र का औचक निरीक्षण किया. औचक निरीक्षण के दौरान अवर न्यायाधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव बुनियाद केंद्र में उपलब्ध बुजुर्गों, दिव्यांग, बच्चों व विधवा महिलाओं के सुख सुविधाओं के सामग्रियों का गहराइयों से जायजा लिया. मौके पर बुनियाद केंद्र के जिला प्रबंधक इकबाल आसिफ ने जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव को बताया कि बुनियाद केंद्र में वृद्धजनों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध है. बताया गया कि बुनियाद केंद्र में आवश्यक कानूनी व अन्य प्रकार के परामर्श दिया जाता है. बुनियाद केंद्रों पर दिव्यांगों के लिए भी कई सुविधाएं उपलब्ध होने की बात कही गयी. बताया गया कि फिजियोथैरैपी, विकलांगता से संबंधित समस्याओं का आकलन व प्रमाणीकरण में सहयोग, सामाजिक पुनर्वास की व्यवस्था आदि शामिल हैं. बुनियाद केंद्रों में विधवाओं के लिए भी कई सुविधाएं उपलब्ध होने की चर्चा की गयी. मौके पर तब्बसुम निगार, नेत्र विशेषज्ञ महताब अंसारी, स्पीच एंड हेयर थेरेपिस्ट अवधेश कुमार, डीएलएसए सहायक शेखर कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन