संतमत सत्संग के जिला मंत्री का निधन

Updated:
विज्ञापन
संतमत सत्संग के जिला मंत्री का निधन

आज होगी दिवगंत बाबा की अंत्येष्टि

विज्ञापन

अररिया. संतमत सत्संग के जिला मंत्री सह अंतरराष्ट्रीय मंत्री 80 वर्षीय स्वामी सदानंद बाबा का शनिवार 28 मार्च की शाम 04:30 बजे निधन हो गया. उनका निधन सदर प्रखंड अररिया अंतर्गत दियारी पंचायत के वार्ड संख्या 09 स्थित निवास स्थान पर अपने दैहिक नश्वर शरीर को छोड़ कर ब्रह्मलीन हो गये. इसकी जानकारी स्थानीय पंचायत के समाजसेवी राहुल कुमार यादव ने देते हुए बताया कि वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. उनके निधन की सूचना पाकर पंचायत के ग्रामीण, जनसेवी, जन-प्रतिनिधिगण सहित संतमत सत्संग से जुड़े लोगों का उनके घर सांत्वना देने के लिए तांता लगा रहा. साथ ही बताया गया कि रविवार 29 मार्च की सुबह 10 बजे से दिवगंत बाबा का अंत्येष्टि कार्यक्रम किया जायेगा. जिसमें सभी लोग पहुंचकर उनके परिवार की इस दुख की घड़ी में शरीक होकर सांत्वना दें.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन