डीएम की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित

Published at :04 Mar 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
डीएम की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित

डीएम अनिल कुमार की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गयी.

विज्ञापन

महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं का त्वरित व प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने का निर्देश प्रतिनिधि, अररिया डीएम अनिल कुमार की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गयी. इसमें महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं के त्वरित व प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को कई जरूरी दिशा निर्देश दिये गये. बैठक में विभिन्न विभागीय कार्यों की प्रगति व उपलब्धि की समीक्षा के साथ-साथ बाढ़ पूर्व तैयारी व जिले के विभिन्न विद्यालयों में पोषण वाटिका के क्रियान्वयन संबंधी मामलों की समीक्षा की गयी. समाहरणालय स्थित परमान सभागार में आयोजित बैठक में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अनुमंडलीय व प्रखंडस्तरीय अधिकारी भी बैठक में सीधे जुड़े थे. बैठक में लंबित सीडब्लूजेसी, एमजेसी, सहित माननीय उच्च न्यायालय में पारित आदेशों के अनुपालन को गंभीरता लेते हुए अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिये निर्देशित किया गया. डीएम ने सभी अंचलाधिकारियों को बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिये. बैठक में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के तहत लोहिया बिहार स्वच्छ बिहार अभियान के कार्यों सहित प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, शिक्षा विभाग से संबंधित तकनीकी कार्यों मद्य निषेध व उत्पाद निबंधन संबंधी मामलों के तहत विभिन्न न्यायालयों में अधिहरण से संबंधित लंबित वादों की स्थिति व शराब विनष्टिकरण से संबंधित मामलों की समीक्षा की गयी. इसी प्रकार पथ निर्माण विभाग के तहत इन्डो-नेपाल बॉडर रोड़ की प्रगति, श्रम संसाधन विभाग के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की स्थिति, दाखिल-खारिज, परिमार्जण, अभियान बसेरा-2, नीलाम पत्र वाद की स्थिति, आंगनबाड़ी शौचालय निर्माण, पेयजल की आपूर्ति, मॉउल आंगनबाड़ी केंद्र, वर्षा जल संचयन सहित अन्य मामलों की समीक्षा की गयी. मौके पर डीडीसी रोजी कुमारी, अपर समाहर्ता राजमोहन झा, सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप, जिला भू-अर्जन, जिला परिवहन सहित संबंधित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन