स्वच्छता के विभिन्न आयामों पर की चर्चा

बीडीओ ने स्वच्छता पर्यवेक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
-1-प्रतिनिधि, सिकटी प्रखंड मुख्यालय सभा भवन में स्वच्छता पर्यवेक्षकों की एक बैठक बीडीओ परवेज आलम की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. जिसमें स्वच्छता के विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा की गयी. साथ ही एसएलडब्लूएम कार्यक्रम की कार्य प्रगति की समीक्षा की गयी. बीडीओ ने स्वच्छता कार्यक्रम से जुड़े सभी कर्मियों को स्वच्छता मित्र एप के संचालन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया. उन्होंने बताया कि इस एप पर ठोस व तरल कचरा प्रबंधन के तहत पंचायतों में घर-घर से कचरा उठाव के एवज में वसूले गये कचरा संग्रहण शुल्क व कचरे की बिक्री से प्राप्त आय की प्रविष्टि स्वच्छता पर्वेक्षक द्वारा की जानी है. पंचायतों को इससे होने वाली आय से स्वच्छता कर्मी के पारिश्रमिक का भुगतान किया जायेगा. साथ ही स्वच्छता से संबंधित अन्य कार्य व रख रखाव लागत का भुगतान भी किया जायेगा. इस मौके पर दर्जनों पर्यवेक्षक व कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










