बाल विवाह के दुष्परिणामों पर की चर्चा

Updated:
विज्ञापन
बाल विवाह के दुष्परिणामों पर की चर्चा

एक्सेस टू जस्टिस न्याय तक को लेकर कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

कुर्साकांटा. गुरुवार को सिकटी थाना परिसर में जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन न्याय तक पहुंच के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें जिला पुलिस प्रशासन अररिया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अररिया व जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के संयुक्त तत्वावधान में सिकटी के थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार अध्यक्ष जागरण कल्याण भारती ने की. कार्यक्रम में बाल विवाह मुक्त, मानव तस्करी मुक्त, बाल श्रम मुक्त व बाल यौन शोषण मुक्त अररिया बनाने को लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालय सिकटी व मध्य विद्यालय सिकटी के छात्र, शिक्षक व थाना बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी, जागरण कल्याण भारती के दीपक पासवान, सोनू कुमार,अंकुश यादव व थाना क्षेत्र के सम्मानित जनमानस को बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया गया.

विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन