ePaper

बाल संरक्षण से संबंधित मुद्दों पर हुई चर्चा

Updated at : 18 Jun 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
बाल संरक्षण से संबंधित मुद्दों पर हुई चर्चा

बाल कल्याण संरक्षण समिति की बैठक

विज्ञापन

भरगामा. बुधवार को जस्ट राइट फोर चिल्ड्रेंस के तत्वावधान में जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज व जिला बाल बाल संरक्षण इकाई अररिया, बीडीओ भरगामा व सीडीपीओ के संयुक्त तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण व संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख संगीता यादव ने की. जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने बाल कल्याण व संरक्षण समिति, बाल विवाह, मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल यौन शोषण, प्रखंड स्तर, पंचायत स्तर, वार्ड स्तर पर बाल कल्याण व संरक्षण समिति गठित है. जिसकी बैठक वार्ड में वार्ड सदस्य की अध्यक्षता में, पंचायत में मुखिया की अध्यक्षता में, प्रखंड में प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में बैठक प्रत्येक माह होना अनिवार्य है. जिला बाल संरक्षण इकाई अररिया के माध्यम से सीपीएमआइएस पोर्टल पर रिपोर्ट भेजना है. बाल कल्याण व संरक्षण समिति बैठक का रिपोर्ट प्रतिमाह भेजना है. बाल संरक्षण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. इस मौके पर बीडीओ शशिभूषण सुमन, बीसीओ जयशंकर झा, मदन यादव, मुखिया उर्मिला देवी, कुलदीप यादव,मुखिया पूनम भारती,दीपक कुमार मुन्ना,यदुनंदन मेहता, मुखिया उदय शंकर राम, मुखिया कुसुम लाल मुखिया, मुखिया रुखसाना परवीन सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि व कर्मी मौजूद थे. 5

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन