बाल विवाह मुक्त अभियान पर की चर्चा

Updated at : 06 Mar 2025 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
बाल विवाह मुक्त अभियान पर की चर्चा

बाल संरक्षण समिति की बैठक

विज्ञापन

16-प्रतिनिधि, पलासी प्रखंड के चहटपुर पंचायत के कन्या मध्य विद्यालय में बाल संरक्षण समिति की बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता मुखिया रूबी प्रवीण ने की. कार्यक्रम का संचालन जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के अध्यक्ष संजय कुमार ने किया. जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बाल संरक्षण, बाल विवाह मुक्त, बाल श्रम मुक्त, मानव तस्करी मुक्त, बाल यौन शोषण मुक्त अररिया जिला बनाने व नीति आयोग आकांक्षी प्रखंड परियोजना के तहत पलासी प्रखंड में जागरण कल्याण भारती के द्वारा नीति आयोग के निर्देशन में किये जाने वाले बाल श्रम, बाल शोषण, बाल विवाह मुक्त अभियान पर चर्चा की. इस मौके पर प्रधानाध्यापक संजय मांझी, जागरण कल्याण भारती के सचिन कुमार यादव, अमित कुमार यादव, अनिल कुमार मंडल, लाडली बेगम, स्वीटी कुमारी, मगफुर आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन