कविता खान को गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Published by :MRIGENDRA MANI SINGH
Published at :27 Apr 2026 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
कविता खान को गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

कविता खान ने जेनिथ पब्लिक स्कूल को एक नयी पहचान दिलायी

विज्ञापन

जोगबनी. जोगबनी स्थित जेनिथ पब्लिक स्कूल में सोमवार को प्रार्थना सभा के दौरान विद्यालय की प्रिंसिपल कविता खान की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखा गया. इस भावपूर्ण अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक, कार्यालय स्टाफ व कर्मचारी उपस्थित थे. पूरे परिसर में शोक का वातावरण व्याप्त था. मौन के पश्चात स्व प्रिंसिपल के तैल चित्र पर विद्यालय के निदेशक खुर्शीद खान, पुत्री कनक के खान, पुत्र कैफ के खान के साथ ही सभी शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए व उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं निदेशक खुर्शीद खान ने कहा कि कविता खान ने पिछले 14 वर्षों में अपनी मेहनत, समर्पण व दूरदर्शिता से जेनिथ पब्लिक स्कूल को एक नयी पहचान दिलायी. उन्होंने विद्यालय को जिस ऊंचाई तक पहुंचाया है वह न केवल सीमांचल क्षेत्र बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है. आज जेनिथ पब्लिक स्कूल को जिस सम्मान व प्रतिष्ठा के साथ देखा जाता है उसमें उनका अतुलनीय योगदान रहा है. उन्होंने आगे कहा कि अब यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करें. सभा के बाद सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक स्व प्रिंसिपल भी कब्र पर पहुंचे. जहां अगरबत्ती जलाकर व गुलाब की पंखुड़ियों से कब्र को ढककर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. इस मौके पर मुकेश सिंह, राजू झा, हसन अंसारी, उज्जवल तरफदार, सुनीता बनर्जी, पायल लड्ढा, शांति, राजीव भट्टाचार्य, विवेक गुप्ता, डीएन विश्वास, गणेश ठाकुर, अभिनव, आरिफ, विकास, विवेक, ऋचा, ज्ञानू, पिंकी सहित दर्जनों शिक्षक व शुभचिंतक मौजूद थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन