खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा उमड़े भक्त
Author Praphull bharti
Updated:
विज्ञापन

चाक चौबंद थी सुरक्षा-व्यवस्था
विज्ञापन
गुरुवार को श्याम बाबा की होगी प्राण प्रतिष्ठा
जोगबनी. जोगबनी में भव्य श्याम मंदिर में श्याम बाबा के प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन पूर्व बुधवार को श्याम बाबा को लेकर एक विशाल निशान यात्रा निकाली गयी. श्याम बाबा को शहर का भ्रमण कराया. निशान यात्रा सूरजगढ़ राजस्थान से आये हजारी लालजी इंदौरिया के मार्गदर्शन में निकाली गयी. जिसमें लगभग पांच हजार से अधिक श्याम भक्त शामिल हुए. निशान यात्रा श्याम मंदिर से निकलकर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए जोगबनी रेलवे परिसर में स्थित दुर्गा मंदिर से होते हुए पुनः श्याम मंदिर परिसर में जाकर समाप्त हुई. वहीं निशान यात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां भी निकाली गयी. जिसमें भारत माता की झांकी, राम दरबार व श्याम बाबा की झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा.चाक चौबंद थी सुरक्षा-व्यवस्था
निशान यात्रा के दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद नजर आयी. एसएसबी कमांडेंट शाश्वत कुमार के निर्देश पर निशान यात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर एक सौ से अधिक एसएसबी जवानों को लगाया गया था. जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद के नेतृत्व में जगह जगह बिहार पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी थी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By प्रफुल्ल भारती
प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










