फारबिसगंज अंचल में राजस्व कर्मचारियों को मिला नया हल्का, प्रशासन ने जारी किया आवंटन आदेश

Updated:
विज्ञापन

राजस्व कर्मचारी की सांकेतिक तस्वीर.

फारबिसगंज अंचल में राजस्व कर्मचारियों का स्थानांतरण होने के बाद नए हल्का का आवंटन कर दिया गया है. पूरी सूची और विवरण यहाँ देखें.

विज्ञापन

फारबिसगंज अंचल प्रशासन ने राजस्व कर्मचारियों के स्थानांतरण के बाद नए सिरे से हल्का का आवंटन कर दिया है. नए आदेश के अनुसार सभी राजस्व कर्मचारियों को उनके कार्यक्षेत्र निर्धारित कर दिए गए हैं, ताकि राजस्व संबंधी कार्यों का निष्पादन सुचारु रूप से हो सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन राजस्व कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार राजस्व कर्मचारी नौशाद आलम को खवासपुर एवं रमई, सूर्य नारायण उरांव को भागकोहलिया, आशुतोष कुमार को परवाहा एवं मुसहरी, उपेंद्र कुमार ओझा को सहवाजपुर, रहिकपुर एवं ठेलामोहन, सुवित कुमार को पोठिया एवं ढोलबज्जा तथा राकेश कुमार को सैफगंज एवं मिर्जापुर पंचायत का प्रभार सौंपा गया है.

नगर परिषद और पंचायतों का भी हुआ आवंटन

इसी तरह पवन कुमार को पिपरा एवं कुशमाहा, अलगु गोंड को औराही पूर्व, औराही पश्चिम एवं पुरवारी झिरवा, उदयचंद पंडित को हरिपुर, निरंजन तिवारी को खैरखां तथा नवीन कुमार को नगर परिषद फारबिसगंज की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं राजेश्वर कुमार को अम्हारा, गुड्डू पासवान को मटियारी एवं किरकिचिया तथा राकेश कुमार को पछियारी झिरवा एवं अड़राहा पंचायत का प्रभार सौंपा गया है.

जोगबनी नगर परिषद सहित अन्य क्षेत्रों की जिम्मेदारी तय

मो. कमरूल होदा को मझुआ एवं अमौना, अखिलेश कुमार को रामपुर उत्तर एवं दक्षिण, मंटू कुमार को हलहलिया एवं तिरसकुंड, मो. अवरारूल होदा को जोगबनी नगर परिषद एवं बथनाहा तथा पंकज कुमार को डोरिया, सोनापुर और बोकड़ा पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

राजस्व कार्यों में आएगी तेजी

अंचल प्रशासन का मानना है कि नए हल्का आवंटन के बाद दाखिल-खारिज, भूमि मापी, राजस्व वसूली, सरकारी योजनाओं के सत्यापन और अन्य राजस्व संबंधी कार्यों में तेजी आएगी. साथ ही आम लोगों को भी अपने क्षेत्र के राजस्व कर्मचारी से सेवाएं प्राप्त करने में सुविधा होगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन