जोगबनी-फारबिसगंज से पटना के लिए रात की ट्रेन की मांग फिर तेज, लाखों यात्रियों को मिल सकती है बड़ी राहत

Updated:
विज्ञापन
फारबिसगंज स्टेशन पर खड़ी जोगबनी सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन.

फारबिसगंज स्टेशन पर खड़ी जोगबनी सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन.

Night Train to Patna Demand : अररिया जिले के लोगों की पटना के लिए रात की ट्रेन की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है. जोगबनी-सहरसा एक्सप्रेस को पटना तक विस्तार देने का सुझाव दिया गया है, जिससे लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

विज्ञापन

Night Train to Patna Demand : अररिया जिले के जोगबनी, फारबिसगंज और नरपतगंज क्षेत्र से पटना के लिए रात्रिकालीन रेल सेवा की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है. स्थानीय लोगों ने अररिया सांसद प्रदीप सिंह से इस दिशा में पहल करने की अपील की है. उनका कहना है कि भारत-नेपाल सीमा से जुड़े इस महत्वपूर्ण इलाके के यात्रियों को रात में पटना पहुंचने के लिए पर्याप्त रेल सुविधा उपलब्ध नहीं है. इससे रोजाना सफर करने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

सीमांचल एक्सप्रेस पर बढ़ा दबाव

वर्तमान में जोगबनी और फारबिसगंज से पटना जाने के लिए सुबह के समय वंदे भारत एक्सप्रेस और जोगबनी-पटना एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें उपलब्ध हैं. हालांकि रात के समय सीमांचल एक्सप्रेस ही प्रमुख विकल्प बचती है. इस ट्रेन में अक्सर भारी भीड़ रहती है और आरक्षित टिकट मिलना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में यात्रियों को या तो लंबा इंतजार करना पड़ता है या फिर दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ता है.

जोगबनी-सहरसा एक्सप्रेस के विस्तार से मिलेगी राहत

स्थानीय लोगों का सुझाव है कि जोगबनी-सहरसा एक्सप्रेस का विस्तार पटना तक कर दिया जाए. इससे सीमांचल क्षेत्र को एक अतिरिक्त रात्रिकालीन ट्रेन मिल जाएगी. यात्रियों का मानना है कि इस फैसले से न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि अन्य ट्रेनों पर बढ़ते दबाव में भी कमी आएगी. इससे समय की बचत होगी और रात में यात्रा करने वाले लोगों को अधिक विकल्प मिलेंगे.

छात्रों, व्यापारियों और मरीजों को होगा सीधा फायदा

सीमांचल क्षेत्र से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई के लिए, व्यापारी कारोबार के सिलसिले में, नौकरीपेशा लोग कार्यालयी कार्यों के लिए और मरीज बेहतर इलाज के लिए पटना जाते हैं. रात्रिकालीन ट्रेन उपलब्ध होने से इन सभी वर्गों को सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा. साथ ही सरकारी कार्यों से राजधानी जाने वाले लोगों के लिए भी यह सेवा काफी उपयोगी साबित होगी.

एसी कोच बढ़ाने की भी उठी मांग

क्षेत्रवासियों ने रेल मंत्रालय से जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द निर्णय लेने की अपील की है. लोगों का कहना है कि यदि जोगबनी-सहरसा एक्सप्रेस का विस्तार पटना तक किया जाता है तो इसमें एसी कोच की संख्या भी बढ़ाई जाए, ताकि लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके. स्थानीय लोगों का विश्वास है कि इस कदम से अररिया, सुपौल और सहरसा समेत पूरे सीमांचल क्षेत्र के लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.


विज्ञापन
विपुल विश्वास

लेखक के बारे में

By विपुल विश्वास

विपुल विश्वास प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सिकटी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन