भगवान श्री श्याम के शीश दर्शन को उमड़े भक्त

Updated:
विज्ञापन
भगवान श्री श्याम के शीश दर्शन को उमड़े भक्त

पांच को श्री श्याम मंदिर जोगबनी में शीश होगा स्थापित

विज्ञापन

फारबिसगंज. फारबिसगंज में भगवान श्री श्याम के प्रतिरूप पावन शीश के आगमन पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. शहर के श्री 1008 लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी में शीश के पहुंचते हीं भक्तों का उत्साह चरम पर पहुंच गया. ढोल-नगाड़ों व पुष्प बारिश के साथ बाबा का भव्य स्वागत किया गया. मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जहां हर कोई बाबा की एक झलक पाने को लालायित दिखा. ठाकुरबाड़ी परिसर में पवन शर्मा, पवन अग्रवाल व अन्य वरिष्ठ श्रद्धालुओं ने बाबा के शीश की विशेष पूजा-अर्चना की. गुरुवार को बाबा का शीश राम गोपाल गोयल के निवास पर विश्राम के लिए रुका था, जहां से आज यह फारबिसगंज पहुंचा. यहां विधि-विधान से पूजन के बाद शीश को जोगबनी के लिए रवाना किया गया. जोगबनी में नवनिर्मित श्री श्याम मंदिर में बाबा की प्राण-प्रतिष्ठा आगामी 05 फरवरी को होनी है. उत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए भव्य स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन व वालंटियर्स व्यवस्था संभालने में जुटे रहें. जोगबनी में होने वाले इस महा-उत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में दीपावली जैसा माहौल है.

विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन