जोगबनी-सहरसा ट्रेन का विस्तार पटना तक करने की मांग

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 May 2024 6:24 PM

विज्ञापन

यात्रियों को पटना जाने में होगी आसानी

विज्ञापन

फारबिसगंज. जोगबनी से सहरसा तक चलने वाली ट्रेन संख्या 13213 विस्तार प्रदेश की राजधानी पटना तक करने की मांग तेज हो गयी है. स्थानीय लोगों ने कहा कि इस ट्रेन के पटना दानापुर तक विस्तार होने से जोगबनी, फारबिसगंज, अररिया, नरपतगंज समेत पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के लोगों के पटना आने-जाने में आसान हो जायेगा. फारबिसगंज सिविल सोसायटी के प्रशासनिक सचिव राकेश रोशन ने कहा जोगबनी से यह ट्रेन 4.30 शाम में खुलती है जो सहरसा रात 9.30 बजे पहुंचती है. इसी प्रकार सहरसा से यह ट्रेन रात 23.55 बजे खुलती है और जोगबनी 4.00 बजे सुबह पहुंचती है. इस ट्रेन का विस्तार पटना तक होने से अहले सुबह इस इलाके के लोग पटना पहुंच सकेंगे. इससे एक दिन में पटना से काम करके इस इलाके के लोग वापस जोगबनी, फारबिसगंज नरपतगंज,अररिया आ सकेंगे. रेल विभाग से मांग की है कि जोगबनी दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन रात्रि बेला में किया जाय ताकि पटना अहले सुबह पहुंच सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन