खेत में मिला सड़ा-गला महिला का शव

मामले की जांच कर रही पुलिस
पलासी. प्रखंड क्षेत्र के बलुआ कलियागंज पंचायत स्थित घपड़ी घेरमाबाड़ी गांव के मक्का खेत से एक महिला का सड़ा गला शव बरामद हुआ. जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह को स्थानीय ग्रामीणों ने गांव धपड़ी घेरमाबाड़ी गांव स्थित अनिल मंडल के मक्का खेत से एक महिला का शव को देखकर हो-हल्ला करने पर आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना पलासी पुलिस को दी. वहीं सूचना मिलते ही पलासी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को सड़ा गला स्थिति में देखकर इसकी सूचना फोरेंसिक टीम को दी. उक्त सूचना पर फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर शव पलासी पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रफुल्ल भारती
प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










