ePaper

नप बोर्ड की बैठक में नौ एजेंडों पर निर्णय

Updated at : 26 Apr 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
नप बोर्ड की बैठक में नौ एजेंडों पर निर्णय

सभी सफाई वाहनों में लगाया जायेगा जीपीएस

विज्ञापन

नप क्षेत्र में 60 स्थानों पर लगाए जायेंगे 198 सीसीटीवी कैमरे: मुख्य पार्षद

-6-प्रतिनिधि, फारबिसगंज

नगर परिषद कार्यालय के सभा भवन में शनिवार को मुख्य पार्षद वीणा देवी की अध्यक्षता में नगर परिषद बोर्ड की साधारण बैठक आयोजित की गयी. जिसमें सर्वप्रथम गत बैठक की संपुष्टि की गयी. इसके बाद आयोजित बैठक के सभी 10 एजेंडाें पर विचार करते हुए प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया. एजेंडा संख्या दो में स्ट्रीट लाइट अधिस्थापन के लिए गठित कमेटी के प्रतिवेदन पर व सहायक विद्युत अभियंता के सर्वे के आधार पर 3336 वेपर लाइट लगाने की आवश्यकता बतायी गयी है. जिसमें सालाना विद्युत विपत्र 01 करोड़ 86 लाख 15 हजार रुपये आने की संभावना जतायी गयी है. जिसमें सहमति दी गयी. जबकि एजेंडा संख्या तीन में सरकार से प्राप्त आवंटन के आधार पर सभी वार्डों में सड़क व नाला निर्माण के चयन पर विचार करते हुए निर्णय लिया गया. इस पर मुख्य पार्षद ने कहा कि सभी वार्डों में सामान्य रूप से योजना दिया जा रहा है. प्रत्येक वार्ड में 70 से 72 लाख रुपये की योजना दिये जाने की बातें कही गयी. जबकि 74 लाख रुपये से अधिक की योजना का विचलन वार्ड संख्या 24 में हुआ है. एजेंडा संख्या 04 पुलिस अधीक्षक अररिया के पत्रांक 2616 दिनांक 18 अप्रैल 2025 पर विचार करते हुए निर्णय लिया कि वर्तमान में नप क्षेत्र में 32 स्थानों पर 90 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. लेकिन पत्र के आलोक में अब नप क्षेत्र में और 60 स्थानों को चिह्नित किया गया है. जिसमें अब 60 स्थानों पर 198 सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे. वहीं एजेंडा संख्या 05 में शव वाहन क्रय करने व एजेंडा संख्या छह में ट्रेड लाइसेंस के दर में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया.

रद्द की जायेगी निविदा

एजेंडा संख्या 07 में ई निविदा सूचना संख्या 04/ 2023-24 में संवेदक ने इकरारनामा नहीं करने पर विचार करते हुए निर्णय लिया कि उक्त योजना 24 लाख 93 हजार की है जमानत राशि को जब्त कर उसे रद्द कर उक्त योजना की पुनः निविदा करनी है. यही नहीं एजेंडा संख्या 08 सफाई व्यवस्था सुधार पर विचार करने के क्रम में मौजूद सभी नगर पार्षदों ने शहर के साफ सफाई पर असंतुष्टि जाहिर करते हुए नप के सफाई कार्य का संपादन करने वाले पदाधिकारी व कर्मियों के कार्यों पर असंतुष्टि जाहिर किया. मौके पर नप मुख्य पार्षद ने भी शहर के साफ सफाई पर संतुष्ट नहीं होने की बातें कही व मौजूद सफाई कार्य के इंचार्ज व सफाई जमादार को साफ सफाई को ले कर कड़े निर्देश दिये. बैठक में निर्णय लिया गया शहर के साफ सफाई में लगे सभी 15 वाहनों में अब जीपीएस लगाया जायेगा जिससे सफाई कार्य में लगे वाहनों व कर्मियों का लोकेशन का पता चल सकेगा. इस मौके पर उप मुख्य पार्षद गौतम साह, प्रभारी ईओ शशि आनंद, सदस्य मो इस्लाम, मनोज कुमार सिंह, गणेश प्रसाद गुप्ता, वार्ड पार्षदों में नोमान अंसारी, सुशील कुमार साह, मो जलाल, हेमंत कुमार उर्फ संजय रजक, सैय्यद आबिद हुसैन उर्फ गुड्डू अली, ईरशाद सिद्दीकी, फिरोज आलम उर्फ सलमान, रॉकी कुमार उर्फ नंदन ठाकुर, तन्नू प्रिया, कुंदन सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन