फणीश्वरनाथ रेणु की जयंती पर डाक चौपाल का आयोजन

अमर कथा शिल्पी फणीश्वरनाथ रेणु की जयंती के मौके पर रेणुगांव औराही हिंगना स्थित रेणु के पैतृक निवास स्थान पर डाक विभाग की ओर से मंगलवार को डाक चौपाल का आयोजन किया गया.
प्रतिनिधि, सिमराहा अमर कथा शिल्पी फणीश्वरनाथ रेणु की जयंती के मौके पर रेणुगांव औराही हिंगना स्थित रेणु के पैतृक निवास स्थान पर डाक विभाग की ओर से मंगलवार को डाक चौपाल का आयोजन किया गया. इसमें डाक विभाग की ओर से चलाए जा रहे योजनाओं को लेकर विशेष शिविर लगाया गया. जिसमें विभिन्न योजनाओं को लेकर अलग अलग स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी के साथ इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक सहित अन्य योजनाओं को लेकर खाता खुलवाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. इसमें फणीश्वरनाथ रेणु की बहन मनोरमा उर्फ मानो देवी, पूर्व विधायक सह रेणु जी के बड़े पुत्र पदम पराग राय वेणु, पूर्णिया प्रमंडल के डाक अधीक्षक राजेश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि आफताब आलम, रेणु जी के सबसे छोटे पुत्र दक्षिणेश्वर राय उर्फ पप्पू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को शुरुआत की. डाक चौपाल के अंतर्गत सबसे पहले फणीश्वरनाथ रेणु की तस्वीर पर पुष्प अर्पण के साथ ही उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के साथ उनकी लेखनी पर चर्चा की गयी. मौके पर लगे स्टालों में शून्य से पांच साल तक के बच्चों का बाल आधार कार्ड का निर्माण, पांच साल से अधिक के बच्चों का आधार कार्ड में सुधार, बेटियों के उज्जवल भविष्य को लेकर सुकन्या समृद्धि योजना की खाता, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का खाता, डाकघर लघु बचत खाता, डाक जीवन बीमा, आधार में मोबाइल का पंजीकरण जैसे कार्य किए गए. मौके पर रेणु जी के पुत्र एवं पूर्व विधायक पद्म पराग राय वेणु के द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना का पासबुक वितरण के साथ पूर्व विधायक के पहल पर इस योजना के तहत 15 बच्चों का खाता खुलवाया गया. मौके पर पूर्णिया प्रमंडल के डाक अधीक्षक राजेश कुमार, रेणु जी की बहन मनोरमा उर्फ मानो देवी, पूर्व विधायक पद्म पराग राय वेणु, मुखिया प्रतिनिधि आफताब आलम, लेखक दक्षिणेश्वर प्रसाद, सर्किल इंस्पेक्टर जहांगीर आलम, इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के अररिया के शाखा प्रबंधक नवनीत झा, अपराजित राय अप्पू, गणेश प्रसाद विश्वास, रामानंद मंडल, परवेज आलम, प्रकाश मंडल, भगवान प्रसाद मंडल, अनंत कुमार राय, अनुराग राय, नीलोत्पल राय,नित्यानंद मंडल, जैनेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










