अररिया कॉलेज में हुई समन्वय बैठक

Updated:
विज्ञापन
अररिया कॉलेज में हुई समन्वय बैठक

बैठक में लिये कई निर्णय

विज्ञापन

अररिया. अररिया महाविद्यालय, अररिया में इंटर्नशिप समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया. अररिया महाविद्यालय के विद्वान प्राचार्य प्रो (डॉ) रामदयाल पासवान की अध्यक्षता में यूजी सेमेस्टर – 05 के छात्रों व छात्राओं को इंटर्नशिप से संबंधित समस्त प्रकार की जानकारी दी गई व इंटर्नशिप के महत्व को समझाया गया. इसके अतिरिक्त छात्र व छात्राओं को चेताया भी गया कि बाहर के ठगों से सावधान रहे व किसी भी प्रकार के झांसे में न पड़े. बैठक में बताया गया कि इंटर्नशिप सिर्फ एमओयू वाली संस्था से ही करनी होगी. अन्यथा इंटर्नशिप मान्य नहीं होगी. बैठक में जानकारी साझा करने का कार्य समिति की समन्वयक डॉ संदेश यादव ने सफलतापूर्वक किया. इस अवसर पर अररिया महाविद्यालय, अररिया के वरिष्ठ प्रो (डॉ) अशोक पाठक जी, प्रो (डॉ) अब्दुस सलाम जी, डॉ भीष्म कुमार सिंह, डॉ हामिद रेजा अख्तर, डॉ सुबीर राणा, अमित कुमार, डॉ सुलोचना, डॉ शम्स परवेज, डॉ फैयाज आलम, डॉ बृज किशोर राम, डॉ प्रभात कुमार, डॉ आशीष झा, डॉ अंजलि, डॉ विभा, डॉ उमेश, डॉ ओम भारती व अन्य कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन