CM Nitish: बिहार को मिलने जा रहा है एक और मेडिकल कॉलेज, सीएम नीतीश ने दी बड़ी सौगात

Published by :Paritosh Shahi
Published at :22 Jan 2025 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
Araria Medical Collega

अररिया मेडिकल कॉलेज (प्रतीकात्मक फोटो)

CM Nitish Gift: बिहार सीएम नीतीश कुमार बुधवार को प्रगति यात्रा के दौरान अररिया पहुंचे. यहां उन्होंने हो रहे विकास के कामों का निरीक्षण किया और अररिया में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बनवाने का ऐलान किया.

विज्ञापन

CM Nitish Gift: प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को मौसम खराब रहने के कारण निर्धारित अवधि से साढ़े तीन घंटे विलंब से सड़क मार्ग से सीधे बुधवार को अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड अंतर्गत हांसा पंचायत पहुंचे. मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर से हांसा में आना का प्रोग्राम था, लेकिन खराब मौसम के कारण सीएम सड़क मार्ग से ही अररिया प्रखंड के रानीगंज पहुंचे. मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे. प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में अररिया पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास योजनाओं की सौगात जिलावासियों को दी. इसमें कुल 404 योजनाओं का उद्घाटन व 45 योजनाओं का शिलान्यास किया.

अररिया में बनेगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमने निर्णय लिया है कि “अररिया में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल” का निर्माण कराया जायेगा. इससे यहां के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इसके लिये उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के लिये एक टीम को कल ही भेजा जा रहा है, जिससे मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की स्थापना शीघ्र हो सके. इन सब कामों को करा दिया जायेगा और इसके अतिरिक्त अररिया जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जायेगा.

जीविका दीदियों से मिलते सीएम नीतीश कुमार

कामों का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे पहले रानीगंज प्रखंड के हांसा पंचायत अंतर्गत बलुआ तालाब पहुंचे. यहां मुख्यमंत्री द्वारा जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत जीर्णोद्धार कराये गये सार्वजनिक तालाब का निरीक्षण किया. निरीक्षण बाद मुख्यमंत्री द्वारा हांसा तालाब पर विभिन्न विभागीय स्टाॅल का जायजा लिया गया. इस क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा जीविका स्टाॅल पर जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा संचालित सिमांचल जीविका बकरी उत्पादन कंपनी अररिया के उत्पाद व मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया.

स्वास्थ्य विभाग के स्टाॅल पर मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत इलाजरत दो बच्चों से मुलाकात की. पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के स्टाॅल पर 05 लाभुकों को मुख्यमंत्री मत्स्य विपणन किट व पीएम मत्स्य संपदा योजना के 05 लाभुकों को साइकिल व एक लाभुक को बाइक का वितरण किया. कृषि विभाग के स्टाॅल पर मुख्यमंत्री कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत अनुदान प्राप्त एक किसान को चाबी, उद्योग विभाग के स्टाॅल पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 02 लाभुकों को डमी चेक प्रदान किया गया. मनरेगा के स्टाॅल पर जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत तालाब सौंदर्यीकरण मॉडल व खेल मैदान माॅडल के प्रदर्शन का अवलोकन किया गया.

इसके बाद सीएम सड़क मार्ग से हीं बैरगाछी मोड़ पहुंचे और वहां भी कुर्साकांटा-कुआड़ी सड़क चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया. इसके बाद सीएम परमान सभागार पहुंचे जहां अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा किया व जिले में दिये गये योजनाओं की जानकारी दी. मौके पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह, विधायक अचमित ऋषिदेव, एसडीओ अनिकेत कुमार, एसडीपीओ रामपुकार सिंह सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बैठक में भाग लेते सीएम नीतीश

जिले के कई योजनाओं का हुआ शिलान्यास और उद्घाटन

रानीगंज प्रखंड के हांसा पंचायत के बलुआ तालाब के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने प्लस टू राजकीयकृत रामानुग्रह उच्च विद्यालय हांसा में निर्मित खेल मैदान, नेचर क्लास रूम, रोबोटिक्स लैब का अवलोकन किया. साथ ही हांसा पंचायत के एक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सहित विभिन्न विभागीय 15915.04 लाख की कुल 404 योजनाओं का उद्घाटन और 14550.96 लाख की कुल 45 योजनाओं का शिलान्यास किया गया. जिसमें मुख्य रूप से अररिया जिला में 776.83 लाख की राशि से निर्मित हड़ियाबारा स्थित एक युनिट बी टाईप जिला आपातकालीन अनुक्रिया सुविधा -सह- प्रशिक्षण केंद्र भवन, 222.01 लाख की राशि से निर्मित जिला उद्योग केंद्र अररिया का भवन, 316.18 लाख की राशि से श्रम संसाधन विभाग के फारबिसगंज में निर्मित महिला आइटीआइ के टैक लैब और वर्कशॉप, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग अंतर्गत अररिया में 98.61 व फारबिसगंज में 101.69 लाख की लागत से प्रमंडलीय कर्यालय भवन, फारबिसगंज में 199.94 की लागत से इंडोर स्टेडियम, अररिया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत 250 स्थानों पर 392.78 की लागत से सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन कार्य, 91.37 लाख से कुमेश्वरी जलकर नंदनपुर, 51.05 लाख से भुतहा पोखर का जीर्णोद्धार कार्य के अतिरिक्त दो सामुदायिक भवन सह वर्क शेड, शिक्षा विभाग अंतर्गत कई विद्यालयों में अतिरिक्त वर्ग कक्ष, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत रानीगंज में एपीएचसी व एक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, कई जीविका भवनों, खेल मैदानों का उद्धाटन किया गया.

सीएम नीतीश प्रगति यात्रा

मुख्यमंत्री द्वारा योजनाओं के शिलान्यास के क्रम में 4600.56 लाख की लागत से भवन निर्माण विभाग के नरपतगंज शयाम नगर में 720 आसन वाले डाॅ भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय, पथ निर्माण विभाग अंतर्गत 3341.03 लाख की लागत से परमान नदी पर आरसीसी पुल का निर्माण, 1132.07 लाख की लागत से पुश एवं मत्स्य विभाग अंतर्गत जिला स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण, 1092.11 लाख की लागत से जोकीहाट के सुरजापुर तुरकैली उदाहाट मार्ग में उच्चस्तरीय आरसीसी पुल निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अंमर्गत 866.44 लाख की लागत से बेलवा में 100 शय्या वाले अल्पसंख्या बालक छात्रावास, 672.84 लाख की लागत से ताराबाड़ी थाना जी प्लस थ्री भवन आउट हाउस का निर्माण, 492.59 लाख की लागत से श्रम संसाधन विभाग के संयुक्त श्रम भवन के अतिरिक्त पीएचइडी अंतर्गत 05 अवर प्रमंडलीय कार्यालय भवन, 07 थानों में महिला सिपाही बैरक का निर्माण, 08 फ्री-फेब हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का निर्माण सहित 538.04 लाख की लागत से 14 कब्रिस्तान घेराबंदी निर्माण का शिलान्यास किया गया.

इसे भी पढ़ें: Anant Singh Attacked: अनंत सिंह पर सोनू-मोनू गैंग ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में भारी तनाव

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है।. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के पटना जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन