गंगाधर तिलक व चंद्रशेखर आजाद की मनायी जयंती

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

दोनों विभूतिकी तस्वीर किया मार्ल्पण

विज्ञापन

फारबिसगंज. स्थानीय संस्था पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब ने बाल साहित्यकार हेमंत यादव की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी परिसर में बुधवार को समारोहपूर्वक राष्ट्र विभूति बाल गंगाधर तिलक व चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनायी. सर्वप्रथम उपस्थित सज्जनों के द्वारा दोनों राष्ट्र विभूति की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पण कर नमन किया. इस मौके पर मुख्य व विशिष्ट अतिथि मांगन मिश्र मार्तंड,प्रमोद कुमार झा के अलावा क्लब के संस्थापक विनोद कुमार तिवारी, सभाध्यक्ष हेमंत यादव, क्लब के उपाध्यक्ष अरविंद ठाकुर, पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद मंडल, पूर्व प्राचार्य हरिशंकर झा ने गंगाधर तिलक व चंद्रशेखर आजाद के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. मौके पर शिवनारायण चौधरी, नंद कुमार पंडित, सुनील दास, रामस्वरूप कुमार, दिवाकर कुमार, सच्चिदानंद सिंह, शिवराम साह, पलक धारी मंडल सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन