मध्य विद्यालय में तिथि भोज का आयोजन

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 05 Feb 2026 8:00 PM

विज्ञापन

स्कूली बच्चों को कराया गया विशेष भोजन

विज्ञापन

सिमराहा. सिमरहा थाना क्षेत्र के हलहलिया पंचायत स्थित मध्य विद्यालय बारा में गुरुवार को स्कूली बच्चों के बीच तिथि भोज का आयोजन किया. जिसमें स्कूली बच्चों को विशेष भोजन कराया गया. बच्चों के बीच खीर, पुरी, सब्जी आदि भोजन के रूप में परोसा गया. तिथि भोज में डीईओ संजय कुमार, डीपीओ एमडीएम रोहित कुमार चौरसिया, राज्य सलाहकार यूनिसेफ प्रकाश सिंह, पोषाहार विशेषज्ञ एमडीएम निदेशालय पटना डॉ प्रगति, एमडीएम समन्वयक सरोज कुमार तिवारी, प्रधानाध्यापक राजनंदन पोद्दार, बीआरपी पंकज कुमार वर्मा, लेखापाल राजन कुमार, वरिष्ठ शिक्षिका मधुमाला कुमारी सहित स्कूली बच्चों के साथ तिथि भोज का आनंद उठाया. तिथि भोज का आयोजन सेवानिवृत प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, विद्यालय के छात्र रह चुके मध्य विद्यालय शुभंकरपुर के प्रधानाध्यापक रामप्रताप वर्मा व सेवानिवृत शिक्षक अरविंद मंडल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इसको लेकर विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसमें बिशिस, अभिभावक, गणमान्य ग्रामीण आदि शामिल हुए. आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के बीच कबड्डी, बास्केटबॉल आदि खेल प्रतियोगिता कराई गयी. इस पर दिल्ली से आयी टेली फिल्म की टीम ने स्कूल में चल रहे मिड डे मिल, पोषण वाटिका, चेतना सत्र सहित अन्य गतिविधियों को फिल्माया. वहीं मौके पर डीइओ ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन