भाजपाइयों ने समारोह पूर्वक मनायी संत रवि दास की जयंती

लोगों ने दी श्रद्धांजलि
-17-प्रतिनिधि, फारबिसगंज फारबिसगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत रविदास की जयंती समारोह पूर्वक मनायी. भाजपा नगर अध्यक्ष विरेंद्र प्रसाद मिंटू की अध्यक्षता में वार्ड संख्या 18,19 के बूथ संख्या 152, 153, 154 पर संत रवि दास की जयंती मनायी गयी. मौके पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गयी. भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि संत रविदास एक महान समाज सुधारक के रूप में भी जाने जाते हैं. उन्होंने बिना किसी भेदभाव के एक दूसरे से प्रेम करने की शिक्षा लोगों को दी. मौके पर नगर अध्यक्ष मिंटू गुप्ता, रजत सिंह, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार, भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य बिपुल सिंह, भाजयुमो नगर अध्यक्ष किशन शर्मा, विकास ठाकुर, फटकन राम, शंभु राम, दिनेश राम, राजू राम गौरी शंकर शर्मा, आदित्य शर्मा, दिनेश राम सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










