शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं होली: एसडीओ
Published by : RAHUL KUMAR SINGH Updated At : 25 Feb 2026 12:15 AM
लहरिया कट बाइक चालकों पर रहेगी पुलिस की विशेष निगरानी
अररिया. होली त्योहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर थाना परिसर में अनुमंडलस्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की संयुक्त अध्यक्षता एसडीओ बलबीर दास, एसडीपीओ सुशील कुमार, सीओ अजय कुमार व नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने की. बैठक में विभिन्न पंचायतों के मुखिया, वार्ड पार्षद व जनप्रतिनिधि शामिल हुए. मौके पर होली व माहे रमजान को आपसी भाईचारे, शांतिपूर्ण वातावरण के साथ मनाने पर बल दिया गया. एसडीओ बलबीर दास ने कहा कि डीजे संचालन को लेकर अलग बैठक होगी. उन्होंने नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी. लहरिया कट बाइक चालकों पर विशेष निगरानी रहेगी. एसडीपीओ सुशील कुमार ने कहा कि दोनों पर्व एक साथ होने से सतर्कता आवश्यक है. संवेदनशील व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेंगे. सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक पेट्रोलिंग बढ़ायी जायेगी व हर गतिविधि पर नजर रखी जायेगी. प्रशासन ने आपसी सौहार्द बनाये रखने की अपील की. आमजनों से अपील की कि किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें. अफवाह फैलाने की सूचना पुलिस को अवश्य दें. वहीं मौके पर शांति समिति सदस्यों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. शांति समिति बैठक में उप मुख्य पार्षद गौतम कुमार साह, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि धीरज नयन, मुखिया राजेश सिंह, वार्ड पार्षद आबिद हुसैन, बबलू, राजू राम, पूर्व वार्ड पार्षद कमाले हक, पूर्व वार्ड पार्षद तारिक उर्फ पप्पू, विजय जैन, सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










