मजदूरों से संगठित रहने व संघर्ष करने का आह्वान
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 24 Apr 2026 7:14 PM
मजदूरों के वर्तमान हालात पर की विस्तृत चर्चा
खेतिहर मजदूर यूनियन सम्मेलन में 15 सदस्यीय प्रखंड कमेटी गठित अररिया. रानीगंज प्रखंड स्थित बरहरा सामुदायिक भवन में बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन का प्रखंड सम्मेलन साथी जीवछ ऋषिदेव व प्रमिला देवी की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित की गयी. सम्मेलन के अवसर पर सर्वप्रथम यूनियन का झंडोत्तोलन कर शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किया गया. सम्मेलन का उद्घाटन यूनियन के जिला संरक्षक राम विनय राय ने किया. मजदूरों के वर्तमान हालात पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने संगठित रहने व संघर्ष करने का आह्वान किया. सम्मेलन में साथी प्रमोद सिंह यादव ने अपने विचार व्यक्त किये. विगत दिनों हुए रानीगंज क्षेत्रों में यूनियन द्वारा कार्य पर अपने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. जिसे मौजूद साथियों ने चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पारित कर दिया. जिला सम्मेलन के लिए 30 सदस्य प्रतिनिधि का चुनाव किया गया. सम्मेलन में 15 सदस्य प्रखंड कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया. जिसमें जीवछ ऋषिदेव, राजेश पासवान, पिंटू कुमार यादव, जवाहर ऋषिदेव, ललन कुमार, बिलटु दास, जुगेश ऋषिदेव, ललिता देवी, रानियां देवी, फुलवती देवी, मो मोजाहिद, लालबहादुर महतो, रानी देवी, प्रमिला देवी सर्वसम्मति से सदस्य चुने गये. एक पद रिक्त रखा गया. बताया कि जीवछ अध्यक्ष, युगेश दास व पंकज कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, जवाहर ऋषिदेव को सचिव, मालती देवी व फुलवती देवी को संयुक्त सचिव, राजेश पासवान को कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया. सम्मेलन का समापन यूनियन के जिला संयोजक साथी अजीत पासवान ने किया व सभी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देने के साथ संगठित रहने व संघर्ष करने का आह्वान किया. अध्यक्ष ने सम्मेलन बैठक का विधिवत समापन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










