बांह पर काली पट्टी बांध कर किया सांकेतिक प्रदर्शन

डॉ आंबेडकर विद्यालय के शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर जताया विरोध
फारबिसगंज. प्रखंड के रामपुर उत्तर पंचायत में स्थित डॉ भीम राव आंबेडकर आवासीय विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने मांगों के समर्थन में शुक्रवार को अपने बांह पर काली पट्टी बांध कर सांकेतिक प्रदर्शन किया. बताया जाता है कि लगातार 24 घंटे ड्यूटी कराने व बिना स्पष्टीकरण के निलंबन जैसी कार्रवाई किये जाने व वेतन विसंगति के विरोध में व अपने अन्य मांगों के समर्थन में डॉ भीम राव आंबेडकर आवासीय विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं विगत 22 अप्रैल से ही अपने बांह पर काली पट्टी बांध कर सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे हैं. बांह पर काली पट्टी बांध कर सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे डॉ आंबेडकर आवासीय विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि वे सभी बीपीएससी से नियुक्त अध्यापक है. लेकिन उनलोगों से 24 घंटे ड्यूटी लिया जाता है. वेतन विसंगति है. उनसे गैर शैक्षणिक कार्य लिया जाता है,पटना से सीसीटीवी का मॉनिटरिंग होता है बिना किसी स्पष्टीकरण के निलंबन जैसी कार्रवाई कर दिया जाता है.गैर शैक्षणिक कार्यो के लिए शिक्षकों को ठहरा दिया जाता है. वे लोग मानसिक तनाव में रहते है. बांह पर काला बिल्ला लगा कर सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने कहा कि अपनी मंगो को ले कर सभी शिक्षक 22 अप्रैल से सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे हैं. विभाग उनलोगों की मांग पर कमेटी बना कर विचार करें. कहा कि 27 अप्रैल से राज्य भर में करेंगे सामूहिक पेन डाउन.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




