ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम
फारबिसगंज. फारबिसगंज-अररिया लिंक सड़क मार्ग के सिरसिया धूमगढ़ के समीप गुरुवार की देर संध्या एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक बाइक सवार व्यक्ति की पहचान 41 वर्षीय सुरेंद्र शर्मा पिता सीताराम शर्मा औराही पूरब वार्ड संख्या 01 थाना सिमराहा के रूप में की है. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बाइक सवार व्यक्ति मिस्त्री का काम कर प्रतिदिन के तरह गुरुवार की देर संध्या फारबिसगंज से सिमराहा अपने घर जा रहा था. जैसे ही सिरसिया के धूमगढ़ गांव के समीप पहुंचा था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद डाला. जिससे बाइक सवार व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंचे व स्थानीय थाना को घटना की सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार अपने सदल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शांत किया. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. बताया जाता है कि पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




