बीज वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम

बीज वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए जांच अभियान चलाया
अररिया. गरमा फसल बीज वितरण को पारदर्शी बनाने व योग्य लाभुक किसानों को इसका लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विनोद दूहन के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों के अधिकृत विक्रेता एजेंसी की गहन जांच की गयी. जानकारी मुताबिक गरमा फसल बीज वितरण के लिए अररिया प्रखंड अंतर्गत ई-किसान भवन, फारबिसगंज प्रखंड में नवनीत ट्रेडिंग, अम्हारा व संतोष फर्टिलाइजर, शाहबाजपुर, रानीगंज प्रखंड में पलक खाद-बीज भंडार व रवि ट्रेडिंग, नरपतगंज में मां शीतला ट्रेडिंग व गौतब फर्टिलाइजर, जोकीहाट में एग्रीकल्चर सेंटर व चांद खाद बीज भंडार, पलासी प्रखंड में रवि एग्रो सेंटर व नईम फर्टिलाइजर, सोहन्दर हाट, भरगामा में निक्की फर्टिलाइजर, सिकटी निर्मेघ एग्रो, कुर्साकांटा प्रखंड में मनीष खाद बीज भंडार की जांच की गयी. जांच के क्रम में बीज वितरण कार्य में किसी तरह की अनियमितता का मामला सामने नहीं आया. गौरतलब है कि अधिकृत एजेंसियों की जांच के लिए जिलास्तरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. इन पदाधिकारियों को निर्धारित विक्रेता एजेंसियों की जांच करते हुए तत्काल अपनी जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए निर्देशित किया गया था. जांच नतीजों पर संतोष जाहिर करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बीज वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इसमें किसी तरह की अनियमितता पाये जाने पर संबंधित एजेंसी पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी उन्होंने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




