व्यापार मंडल अध्यक्ष की मां का निधन

लोगों ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना
फारबिसगंज. शहर से सटे प्रखंड के रामपुर दक्षिण पंचायत के पूर्व मुखिया जकीर उद्दीन की पत्नी व फारबिसगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष सह समाजसेवी जावेद अख्तर की 72 वर्षीय मां बीबी हाजरा खातून का निधन उनके निवास पर हो गया. वे विगत कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं. उन्होंने अपने पीछे 05 पुत्र व 04 पुत्री सहित भरापूरा परिवार को छोड़ गई है. व्यापार मंडल अध्यक्ष जावेद अख्तर की मां के निधन की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में उनके रिश्तेदार व उनके शुभचिंतक उनके रामपुर स्थित आवास पर पहुंच कर गहरी शोक संवेदना प्रकट किया. गुरुवार को रामपुर दक्षिण अंसारी चौक नहर के समीप स्थित कब्रिस्तान में जनाजा के नमाज के बाद उनके पार्थिव शरीर को सुपुर्द-ए-खाक किया गया. जनाजा के नमाज में हाजी कलाम साहब, हाजी असफाक साहब, हाजी नवासउद्दीन साहब, गुलाम मुस्तफा, समाजसेवी वाहिद अंसारी, इजहार अंसारी, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन खान, अनवर राज, तनवीर आलम, हसीब अंसारी, मो इमरान, कफील अंसारी, अशरफ अली, डॉ अली अकबर अंसारी, मुमताज अंसारी राज, मो नियाज, मो शकील एकराम, मो कमरुद्दीन अंसारी, उमर हुसैन, जमाल अंसारी, नगर पार्षद फिरोज आलम उर्फ सलमान, नोमान अंसारी, सरफराज आलम फूल, पूर्व जिप सदस्य हाजी इस्तेखार आलम सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




