गुणवत्तापूर्ण तरीके से करें सड़क निर्माण : डीएम

Updated:
विज्ञापन
गुणवत्तापूर्ण तरीके से करें सड़क निर्माण : डीएम

तकनीकी मानक का शत-प्रतिशत अनुपालन जरूरी

विज्ञापन

अररिया. जिले में संचालित महत्वपूर्ण सड़क निर्माण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर गुरुवार को समाहरणालय में बैठक की गयी. डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में आयोजित बैइक में पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल अररिया अंतर्गत क्रियान्वित विभिन्न परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी. बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा परियोजनाओं की वर्तमान प्रगति, निर्माण कार्य की स्थिति, लंबित कार्यों व निर्धारित लक्ष्य के संबंध में विस्तृत जानकारी से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया. समीक्षा के क्रम में अररिया-कुर्साकांटा–कुआड़ी सिकटी पथ, सैफगंज से सुकेला मोड़ पथ, जयनगर से घूरना, नरपतगंज पथ सहित कुल पांच महत्वपूर्ण सड़क निर्माण योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गयी. इन परियोजनाओं को जिले की यातायात व्यवस्था व ग्रामीण संपर्क सुदृढ़ीकरण के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया गया. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाये. ग्रामीण क्षेत्रों को भी इससे सीधा लाभ होगा. सड़क संपर्क मजबूत होने से व्यापारिक गतिविधियों, कृषि उत्पादों के परिवहन व स्थानीय लोगों की आवाजाही में भी सहूलियत होगी. बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को नियमित रूप से कार्यस्थल का निरीक्षण करते हुए प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन