जीजा ने किया साले की हत्या का प्रयास, गिरफ्तार
Updated at : 24 Feb 2026 6:40 PM (IST)
विज्ञापन

डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित को किया रेफर
विज्ञापन
रहटमीना पंचायत के पकड़ी गांव वार्ड चार का मामला
कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रहटमीना के पकड़ी गांव वार्ड चार में सोमवार की सुबह जीजा अमित मंडल पिता रामप्रसाद मंडल नवटोली वार्ड संख्या 13 ने धारदार चाकू से साला राजेश मंडल पिता स्व ज्ञानचंद मंडल पर हत्या के इरादे से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही कुर्साकांटा पुलिस ने तत्परता से आरोपित अमित मंडल को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. मामले में साला राजेश मंडल मूल रूप से बौसी थाना क्षेत्र का बौसी बसेटी निवासी विगत कुछ वर्षों से पकड़ी वार्ड संख्या चार का स्थायी निवासी है. कुर्साकांटा थाने में दर्ज प्राथमिकी के वादी राजेश मंडल के अनुसार रविवार की सुबह आरोपित घर पर आकर गाली-गलौज करने लगा. शोरगुल सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए, और किसी तरह उसे घर भेज दिया. सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे एक बार फिर वह अपने दो साथी के साथ घर पर आकर गाली-गलौज करने लगा. मना करने पर अमित मंडल ने कमर से चाकू निकालकर पेट में वार कर हत्या का प्रयास किया. बचाव के कारण चाकू उसके बांह में लगा. इससे बांह लगभग कट गया. इधर काफी मात्रा में खून का रिसाव होने के कारण व शोरगुल सुनकर जब ग्रामीण इकट्ठा हुए तो इसकी सूचना अविलंब कुर्साकांटा थाना को दी गयी. पीड़ित ने कहा कि जब उसपर चाकू से हमला किया जा रहा था तो उस वक्त गज्जू मंडल पिता झड़ी लाल मंडल व छोटा भाई मुन्ना मंडल पिता रामप्रसाद मंडल ने उसके दोनों हाथ को मजबूती से पकड़ रखा था. परिजनों ने पीड़ित राजेश मंडल को पीएचसी कुर्साकांटा लाया. जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया.थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित अमित मंडल को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. उसे मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी में दो अन्य आरोपियों की धरपकड़ को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है. दोनों आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




