जरूरतमंदों के बीच बांटा कंबल

Updated:
विज्ञापन

कंबल पाकर लोगों ने दिया धन्यवाद

विज्ञापन

अररिया. कड़ाके की ठंड को लेकर मिल्लत फाउंडेशन अररिया के चेयरमैन डॉ नैयर हबीब ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल च वूलन कपड़े का वितरण किया. अररिया प्रखंड के गैय्यरी पंचायत स्थित एक स्कूल वार्ड 14 में बुधवार को 16 जरूरतमंदों के बीच कंबल व वूलन कपड़े का वितरण किया गया. वहीं चिकनी पंचायत में भी इस ठंड के मौसम में कुल 06 लोगों को कंबल दिया गया. डॉ नैयर हबीब ने बताया कि फाउंडेशन हर आपदा व विपदा के समय लोगों को हर तरह से सहयोग करता है. साथ ही विपरीत मौसम के लिहाज से उसकी जरूरत के अनुसार हर प्रकार का सहयोग करती है. सामाजिक व मिल्ली कामों में भी फाउंडेशन बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है. इस मौके पर शिक्षक अरशद अनवर, अलिफ व गांव के अन्य लोग भी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन