ePaper

धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

Updated at : 06 Apr 2025 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

भाजपा अररिया जिला कार्यालय में पार्टी का 45वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

अररिया. भाजपा अररिया जिला कार्यालय में पार्टी का 45वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया. पार्टी कार्यालय फूल मालाओं गुब्बारों से सजाया गया. तत्पश्चात पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण किया गया. वहीं भारत माता की तस्वीर को भी कार्यकर्ताओं ने सर झुकाकर के वंदन किया. भाजपा के झंडा को पार्टी कार्यालय में पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के द्वारा फहराया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रदीप कुमार सिंह मौजूद थे. संपूर्ण कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक कुमार भगत, जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, आकाश राज, जिला मंत्री कनक लता झा, सुष्मिता ठाकुर, नीरज कुमार झा, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दिव्य मूर्ति टीपू, नागेश्वर यादव, रानीगंज नगर अध्यक्ष आलोक भारती उर्फ सुमन झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अररिया विजय भगत, रानीगंज महामंत्री संजीत कुमार, भरत ऋषिदेव, मिथिलेश ऋषिदेव के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जश्न मनाया. ———————————– भाजयुमो व भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस फारबिसगंज. भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद उर्फ मिंटू के अगुवाई में व भाजयुमो नगर अध्यक्ष किशन शर्मा के अध्यक्षता में भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर के गोढियारे चौक के समीप स्थित बूथ संख्या 153,154 पर एक कार्यक्रम का आयोजन कर भाजपा का स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया. मौके पर मौजूद भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडा को फहराया के एक दूसरे को मिठाई खिला कर जश्न मनाया. मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष के अलावा भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष किशन शर्मा, दीनानाथ शर्मा,संदीप शर्मा, अर्णव सिंह गोलू,अमित सिंह,गोलू कुमार,शिवनारण शर्मा,राहुल शर्मा, शुभम कुमार,अरविंद मंडल,छोटू सहित भाजपा व भाजयुमो के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. ———————————— विधायक जनसंपर्क कार्यालय में मना स्थापना दिवस फारबिसगंज. भाजपा का स्थापना दिवस विधायक जनसंपर्क कार्यालय सहित सभी मंडल में मनाया गया. बीजेपी का 45 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया. मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाया. कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर किया गया. मौके पर भारत माता की तस्वीर को भी कार्यकर्ताओं ने सर झुकाकर के वंदन किया. कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जश्न मनाया. मौके पर विधायक विद्यासागर केसरी ने पार्टी के जनसंघ काल से लेकर के अभी तक के इतिहास पर प्रकाश डाला. ————————————— शक्ति केंद्र शंकरपुर में मनाया भाजपा का स्थापना दिवस कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत शंकरपुर स्थित शक्ति केंद्र पर मंडल अध्यक्ष रवींद्र नाथ ठाकुर की अध्यक्षता भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री ठाकुर ने भाजपा नेता, कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब एकजुट होकर रहें तो बेहतर होगा. एकजुट से तात्पर्य आपस में एक दूसरे के साथ मिल जुलकर रहने से है. वहीं वक्ताओं में शामिल कुआड़ी मुखिया वीणा देवी, पंसस रामराज साह, पैक्स अध्यक्ष संतोष साह, संजीत सिंह, शक्तिकेंद्र प्रमुख सूर्यानंद मालाकार समेत दर्जनों भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद थे. ————————————– धूमधाम से मनाया गया भाजपा स्थापना दिवस सिकटी. भाजपा का स्थापना दिवस भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा धूमधाम से मनाया गया. वहीं बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर पार्टी के कार्य क्रम चलो गांव मुहल्ले की ओर सहित सक्रिय सदस्य बनने के लिए एक बैठक का आयोजन मंडल भाजपा अध्यक्ष बरदाहा कुमोद झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक की मुख्य अतिथि जिला मंत्री कनकलता देवी भी उपस्थित थी. बैठक में उपरोक्त मुद्दों सहित जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से इस बैठक का आयोजन किया गया. मौके पर मंडल महामंत्री ललित सिंह हरी लाल सिंह सुशील स्वराज चुन चुन झा शिवनारायण मंडल देवनारायण विश्वास प्रकाश मंडल महेंद्र ततमा सहित सभी बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन