भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ने विपक्ष पर बोला हमला

Published by :MRIGENDRA MANI SINGH
Published at :24 Apr 2026 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ने विपक्ष पर बोला हमला

विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप

विज्ञापन

परवाहा. शुक्रवार को रानीगंज में भाजपा द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम व महिला विरोधी मानसिकता के खिलाफ एक सशक्त प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. इस प्रेस वार्ता में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष गुंजा बैंगानी, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, रानीगंज नगर अध्यक्ष आलोक कुमार भारती उर्फ सुमन झा, नगर उपाध्यक्ष आजाद जायसवाल, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष बिजली देवी व रुना देवी मौजूद थीं. महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष गुंजा बैंगानी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की आधी आबादी को उनके अधिकार, सम्मान व राजनीतिक भागीदारी दिलाने वाला ऐतिहासिक कानून है. यह केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि भारत की महिलाओं के सपनों, संघर्षों और संकल्पों को नयी उड़ान देने का माध्यम है. जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं. उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मातृत्व वंदना योजना व अब नारी शक्ति वंदन अधिनियम, ये सभी इस बात के प्रमाण हैं कि भाजपा केवल वादे नहीं, बल्कि महिलाओं के उत्थान के लिए ठोस कार्य करती है. उन्होंने कहा कि विपक्ष की राजनीति हमेशा परिवारवाद, तुष्टिकरण व भ्रम फैलाने तक सीमित रही है, जबकि भाजपा महिलाओं को नेतृत्व, अवसर व सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है. नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध वास्तव में देश की मातृशक्ति का अपमान है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन