ARARIA : 122 बोतल नेपाली शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
ARARIA : 122 बोतल नेपाली शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार

नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत फुलकाहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बॉर्डर के समीप 122 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

नरपतगंज, अररिया से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट :

नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत फुलकाहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बॉर्डर के समीप 122 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर में मिर्जापुर वार्ड एक निवासी जीवन कुमार, पिता जयराम यादव बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, तस्कर बाइक से 122 बोतल शराब लेकर भारतीय क्षेत्र प्रवेश कर रहा था. जहां पुलिस ने युवक को रोककर तलाशी ली. बाइक से शराब बरामद होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. मामले को लेकर थाना अध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि 122 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है. वहीं प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की बात कही.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन