सरस्वती विद्या मंदिर में मेधावियों को मिला पुरस्कार, स्व. रमेन्द्र नारायण पाण्डेय की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि व अन्य.

सरस्वती विद्या मंदिर, कटहारा में स्वर्गीय रमेन्द्र नारायण पाण्डेय की पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

अररिया : सरस्वती विद्या मंदिर, कटहारा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय रमेन्द्र नारायण पाण्डेय की पुण्यतिथि बुधवार को विद्यालय परिसर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान

कार्यक्रम के दौरान कक्षा अरुण से अष्टम तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 4100 रुपये, 3100 रुपये और 2100 रुपये की नकद पुरस्कार राशि देकर प्रोत्साहित किया गया.

शिक्षा और संस्कार पर दिया गया जोर

वक्ताओं ने कहा कि स्व. रमेन्द्र नारायण पाण्डेय सरल, विनम्र और कर्मनिष्ठ व्यक्तित्व के धनी थे. उनका मानना था कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं, बल्कि श्रेष्ठ चरित्र, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का आधार भी है. उनके मार्गदर्शन में विद्यालय ने अनुशासन और संस्कार की नई पहचान बनाई.

सच्ची श्रद्धांजलि उनके आदर्शों पर चलना

मुख्य अतिथि ने कहा कि महान व्यक्तित्व अपने विचारों और आदर्शों के माध्यम से हमेशा समाज का मार्गदर्शन करते रहते हैं. सत्य, अनुशासन, परिश्रम, सेवा और राष्ट्रप्रेम को जीवन में अपनाना ही स्व. पाण्डेय के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

कार्यक्रम में विद्यालय समिति के पदाधिकारी, प्रधानाचार्य, आचार्य-आचार्याएं तथा स्व. रमेन्द्र नारायण पाण्डेय के परिजन उपस्थित रहे.



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन