नरपतगंज बाजार से बाइक की चोरी

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

नरपतगंज मुख्यालय स्थित हॉट परिसर से सोमवार की देर शाम अज्ञात चोरों ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

विज्ञापन

नरपतगंज. नरपतगंज मुख्यालय स्थित हॉट परिसर से सोमवार की देर शाम अज्ञात चोरों ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरी की घटना के बाद बाइक का सुराग नहीं मिलने पर पीड़ित ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया. आवेदन में नरपतगंज के वार्ड 14 निवासी मो एजाज पिता मो नसीम ने बताया कि बाइक संख्या बी 38 क्यू 1333 से सब्जी खरीदने के लिए सोमवार की देर शाम नरपतगंज हाट परिसर गये थे. कुछ ही देर बाद जब पहुंचे तो बाइक वहां से गायब मिली. थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि पीड़ित बाइक मालिक के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही उद्भेदन कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन