ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार की मौत

Published at :30 Jan 2025 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार की मौत

परिजनों में पसरा मातम

विज्ञापन

परिजनों का रो-राेकर बुरा हाल

3-प्रतिनिधि,पलासी

पलासी- जोकीहाट मार्ग स्थित मोहनियां मदरसा चौक के समीप ट्रैक्टर के चपेट में आने से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान मझुआ गांव के 45 वर्षीय किरण लाल मंडल के रूप में की गयी. गुरुवार की सुबह बाइक से घर वापस लौटने के क्रम में मोहनियां मदरसा चौक के समीप विपरीत दिशा से ईंट लोड ट्रैक्टर के चपेट में आ गया. जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. इस क्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने मृतक को आनन-फानन में पीएचसी पलासी लाया. चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया. परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी इसके बाद पीएचसी पलासी पहुंच कर शव को देखकर विलाप करने लगे. वहीं पलासी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना से संबंधित जानकारी ली. साथ ही दुर्घटना ग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले आया. इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने शव पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया गया.

——-

बाल श्रमिक को कराया मुक्त

पलासी. श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने बुधवार को पलासी बाजार स्थित रबिन पिता हारुन गांव डेहटी उत्तर पलासी के दुकान में छापामारी कर एक नाबालिग बाल श्रमिक को मुक्त कराया. मौके पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी जोकीहाट अमित कुमार कश्यप, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अररिया सदर अमर ज्योति, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रानीगंज राजेश कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन