Bihar News: अररिया के रानीगंज प्रखंड में 12 घंटे के अंदर तीन बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर, दहशत में लोग

Updated at : 02 Sep 2024 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
पीड़ित परिवार

पीड़ित परिवार

Bihar News: बिहार के अररिया में 12 घंटे के अंदर ही तीन बच्चों की मौत हो गई है. वहीं दो बच्चे गंभीर रूप से बीमार है. तीन बच्चे का एक 12 घंटे में मौत होने से लोगों में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के अररिया स्थित रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के मझुआ पूरब पंचायत के वार्ड संख्या 11 से स्वास्थ्य विभाग को चौंकने वाला मामला सामने आया है. मात्र 12 घंटे में लोगों ने अपने तीन बच्चे को खोया है, तो वहीं दो बच्चे गंभीर रूप से बीमार है. तीन बच्चे का एक 12 घंटे में मौत होने से लोगों में दहशत का माहौल है. हर किसी को अपने बच्चे की चिंता सताने लगी है. मृतक बच्चे में अंकुश कुमार ( 2) माह पिता नंद कुमार ऋषिदेव माता पूजा देवी, गौरी कुमारी (8) वर्ष पिता मन्नू ऋषिदेव माता नीलम देवी, रौनक कुमार (4) वर्ष पिता अरविंद ऋषिदेव माता ममता देवी शामिल है.

सदमे में महादलित परिजन

परिजनों ने बताया कि बच्चे को पहले बुखार आता है, फिर शरीर में ऐंठन आता है. बच्चा चमकने लगता है. फिर बच्चा दम तोड़ देता है. रविवार की संध्या से सोमवार सुबह तक यानि 12 घंटे में तीन बच्चों की मौत हो चुकी हैं. वहीं दो बच्चे बीमार हैं. बीमार बच्चे में मुस्कान कुमारी (2) वर्ष पिता राजकुमार ऋषिदेव व गोपाल कुमार (3) वर्ष पिता सुबोध ऋषिदेव शामिल है.तीन बच्चे के मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की नींद नहीं खुली है.

Also Read: Bihar Land Survey 2024: भूमि सर्वे के लिए आपको दिखाने होंगे ये जरूरी कागजात, जानें कैसे करना होगा आवेदन

बच्चों का स्वास्थ्य जांच करवाने की मांग

जब प्रभात खबर प्रतिनिधि ने मामले की जानकारी के लिए अररिया सीएस से संपर्क करने का प्रयास किया तो सीएस साहाब का फोन रिसीव नहीं हो सका, इससे ही अनुमान लगाया जा सकता है, कि स्वास्थ्य विभाग के आलाअधिकारी आम – आवाम के स्वास्थ्य को लेकर कितने चिंतित हैं. वहीं सूचना पर राजद के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अविनाश मंगलम ने पीड़ित परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया साथ हीं जिला प्रशासन से अविलंब मेडिकल टीम भेजकर बच्चों का स्वास्थ्य जांच करवाने की मांग की है. इधर रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ रोहित कुमार ने बताया कि हम प्रशिक्षण को लेकर पटना आए हुए हैं. हम अविलंब मेडिकल टीम को भेज रहे हैं.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन