बिहार को बनाना है समृद्ध : प्रभारी मंत्री
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 20 May 2026 5:48 PM
प्रभारी मंत्री ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
फारबिसगंज. सबका सम्मान जीवन आसान अभियान के तहत आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण करने अररिया पहुंचे वन पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्री सह अररिया जिला के प्रभारी मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद स्थानीय विद्या मंदिर आगमन पर भाजपा फारबिसगंज के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू के अगुवाई में उन्हें बुके व अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया. प्रभारी मंत्री डॉ प्रसाद ने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें न्याय दिलाना ही सहयोग शिविर का मूल उद्वेश्य है. मंत्री ने स्पष्ट किया की पीएम मोदी देश को विकसित व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को समृद्ध बनाना चाहते हैं. यह सहयोग शिविर उसी संकल्प को पूरा करने का माध्यम बनेगा. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, जिला उपाध्यक्ष प्रताप नारायण मंडल, भाजपा नेता प्रवीण कुमार, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राय, नगर मंत्री विपिन जयसवाल, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सच्चिदानंद मेहता, सचिव डॉ नेहा राज, वार्ड पार्षद बुलबुल यादव, जदयू के बमबम विश्वास सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










