आत्मनिर्भर बन अपने कौशल का करें सदुपयोग

Published by : RAHUL KUMAR SINGH Updated At : 25 Feb 2026 7:23 PM

विज्ञापन

राजकीय आइटीआइ काॅलेज में आयोजन

विज्ञापन

पीएम विश्वकर्मा योजना में प्रशिक्षण लेने वालों को मिला प्रमाण-पत्र फारबिसगंज. राजकीय महिला आइटीआइ, फारबिसगंज में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले जिले के पुरुष व महिला विश्वकर्माओं को प्रशिक्षण के बाद प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय महिला आइटीआइ के प्राचार्य राजीव कुमार, एलडीएम इंदु शेखर, डीडीएम नाबार्ड मयंक मानिक्य व एलडीएम कार्यालय अररिया के उप प्रबंधक बीडी गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. प्राचार्य ने सभी प्रशिक्षित विश्वकर्मा को बधाई देते हुए कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप आप सभी आत्मनिर्भर बनकर अपने कौशल का सदुपयोग करें. उन्होंने बताया कि योजना के तहत बैंकों द्वारा बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराया जायेगा. कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एलडीएम अररिया ने कहा कि यदि किसी भी लाभार्थी को ऋण प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो एलडीएम कार्यालय हर स्तर पर सहयोग के लिए तत्पर रहेगा. एलडीएम ने यह भी बताया कि प्रारंभिक ऋण के समुचित उपयोग व समय पर भुगतान के बाद आगे भी ऋण की सुविधा प्रदान की जायेगी. इसलिए सभी लाभार्थी ऋण राशि का उपयोग उसी कार्य में करें, जिसके लिए ऋण लिया गया है, अन्यथा भविष्य में ऋण प्राप्ति में कठिनाई हो सकती है. कार्यक्रम में एनएसडीसी के जिला समन्वयक रंजन मिश्रा, स्पोक इंचार्ज मनोज कुमार व संस्थान के अन्य कर्मी भी उपस्थित रहें. प्रभारी ने जानकारी दी कि जिले के तीनों सरकारी आइटीआइ संस्थानों में इस योजना के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है. अबतक कुल 762 प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है, जिनमें से 403 प्रशिक्षुओं ने राजकीय महिला आइटीआइ, फारबिसगंज में प्रशिक्षण प्राप्त किया है. प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वालों में धोबी, खिलौना निर्माण से जुड़े कारीगर व मछली जाल बुनकर सहित विभिन्न ट्रेड के महिला व पुरुष विश्वकर्मा शामिल थे.

विज्ञापन
RAHUL KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAHUL KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन