बीडीओ ने किया जनगणना कार्य का निरीक्षण

Published by :MRIGENDRA MANI SINGH
Published at :07 May 2026 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ ने किया जनगणना कार्य का निरीक्षण

वास्तविक स्थिति की जानकारी ली

विज्ञापन

सिकटी. जनगणना-2026-27” को लेकर प्रशासनिक सक्रियता तेज हो गयी है. इसी कड़ी में जनगणना कोषांग अररिया से आये पंकज कुमार व बीडीओ परवेज आलम ने संयुक्त रूप से जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण व मकानों की गणना) के अंतर्गत क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों का जायजा लिया. साथ हीं क्षेत्र का सघन दौरा कर प्रगणकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली. इस दौरान अधिकारियों जनगणना ब्लॉक संख्या 142 व 144 में न केवल फाइलों का अवलोकन किया, बल्कि मौके पर मौजूद सुपरवाइजर व प्रगणकों से सीधा संवाद कर डेटा प्रविष्टि की बारीकियों को समझा व निरीक्षण के दौरान केंद्र पर नजरी नक्शा तैयार करने, घरों के नंबरीकरण व परिवारों की लिस्टिंग का कार्य सुचारू रूप से चलता पाया गया, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन