23 पशुओं को बजरंग दल ने किया पुलिस के हवाले

Updated:
विज्ञापन
23 पशुओं को बजरंग दल ने किया पुलिस के हवाले

लिस ने पिकअप वाहन को किया जब्त

विज्ञापन

-17- प्रतिनिधि, भरगामा प्रखंड क्षेत्र के महथावा-सैफगंज मुख्य मार्ग पर फुटानी चौक के समीप रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दो पिकअप वैन पर 23 पशुओं को पकड़ लिया. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दो पिकअप वैन में 23 पशुओं को क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर लदा गया था. उनके पास न तो पशु खरीद-बिक्री का कोई वैध दस्तावेज था न ही यह स्पष्ट जानकारी कि इन पशुओं को कहां ले जाया जा रहा है. बजरंग दल के कार्यकर्ता राकेश परिहार, निक्की यादव, दिव्यांशु, पंकज यादव, सुमन साह व धीरज कुमार ने पुलिस के मदद से उक्त वाहन को भरगामा थाना पहुंचाया व तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की. आरोपियों के खिलाफ मवेशियों के साथ क्रूरता व बिना दस्तावेज पशु परिवहन के आरोप लगाये गये हैं. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पशु व्यापार स्वयं में अवैध नहीं है. लेकिन दो वाहन में 23 पशुओं को ठूंसकर ले जाना पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है. फिलहाल छानबीन जारी है. पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन