बाल विवाह की रोकथाम को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Published by : RAHUL KUMAR SINGH Updated At : 24 Feb 2026 8:00 PM
प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय नोनिया टोला चकला बढ़ेपरा में आयोजन
नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय नोनिया टोला चकला बढ़ेपरा में मंगलवार को बाल विवाह मुक्त कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया. विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य गणेश कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर बाल विवाह रोकथाम का संदेश दिया. विद्यार्थियों ने लोगों से अपील की कि बाल विवाह के खिलाफ सजग रहें व इस सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में अपनी भागीदारी निभाएं. विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के सौ दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में एक्सिस टू जस्टिस, जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन व जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के संयुक्त तत्वावधान में जन जागरूकता रथ निकाला गया है. यह रथ जिले के सभी पंचायतों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर रहा है. यह अभियान आठ मार्च तक संचालित रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










