फारबिसगंज कॉलेज में नशामुक्ति अभियान का भव्य आयोजन, मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने युवाओं को किया प्रेरित

Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देते एनसीसी कैडेट्स व कार्यक्रम में मौजूद मंत्री व अन्य अतितिथि और डीएम,एसपी | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देते एनसीसी कैडेट्स व कार्यक्रम में मौजूद मंत्री व अन्य अतितिथि और डीएम,एसपी | Prabhat Khabar Network

फारबिसगंज कॉलेज परिसर में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान के तहत एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया. बिहार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से आगाह किया और विकसित भारत के निर्माण का आह्वान किया.

विज्ञापन

Araria News: अररिया जिले के फारबिसगंज कॉलेज परिसर में रविवार को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशामुक्त भारत पर आधारित संबोधन का ऑनलाइन प्रसारण गंभीरता से देखा.

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे की बुराइयों से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था. आयोजन के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और जागरूकता का वातावरण देखने को मिला.

मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल का हुआ भव्य स्वागत

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल का स्वागत जिलाधिकारी विनोद दुहन, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार, फारबिसगंज कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. अवधेश कुमार यादव और बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया.

इसके बाद कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की. कार्यक्रम में सिकटी विधायक एवं पूर्व मंत्री विजय मंडल, नरपतगंज विधायक देवंती यादव, पूर्व विधायक विद्यासागर उर्फ मंचन केसरी, लक्ष्मी नारायण मेहता, नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी, उप मुख्य पार्षद नूतन भारती और जोगबनी नगर परिषद की मुख्य पार्षद रानी देवी सहित कई जनप्रतिनिधियों का भी सम्मान किया गया.

प्रधानमंत्री का संदेश, युवाओं के नाम

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया. मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, विधायकगण, प्रशासनिक अधिकारी, कॉलेज के शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने पूरे ध्यान से प्रधानमंत्री का संदेश सुना.

संबोधन के बाद सभी उपस्थित लोगों ने नशा न करने और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की सामूहिक शपथ ली. वक्ताओं ने कहा कि यदि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहेगी तो समाज अधिक स्वस्थ, सुरक्षित और विकसित बनेगा.

विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा जरूरी

मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है. उन्होंने छात्रों से शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

वक्ताओं ने यह भी कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएंगे और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूरी बनाए रखेंगे.

Araria News: कॉलेज परिसर में दिखा जागरूकता का उत्साह

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए. शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे युवा जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया. आयोजन का समापन नशामुक्त भारत के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ.

इस अवसर पर डीईओ साहेब आलम, एसडीओ अभय कुमार, बीडीओ कर्मजीत राम, बीपीआरओ शशि रंजन कुमार, थानाध्यक्ष मनोज कुमार, अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, शाहनवाज आलम, डॉ. राम नारायण पांडेय, आरपी मौर्या, प्रभाष कुमार, संतोष कुमार, सुनील मिश्रा, राम नरेश सिंह, प्रोफेसर गणेश ठाकुर, संतोष सुराना, प्रकाश चौधरी, प्रताप नारायण मंडल, कमालुद्दीन, कफील अंसारी, नगमा रूही, अरुण कुमार, विकास चंद्र भारती, अनवर राय, बैजनाथ प्रसाद, रजत सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

Also Read: TRE-4 के लिए BPSC को भेजा गया प्रस्ताव हुआ वापस, क्या अब होगा आंदोलन? शोभा अहोतकर से लगाई उम्मीद

Also Read: Financial Package For Bihar: केंद्र सरकार ने बिहार को दिए 10,845 करोड़ रुपये, जानिए आम लोगों को क्या मिलेगा फायदा


विज्ञापन
कलीमउद्दीन

लेखक के बारे में

By कलीमउद्दीन

कलीमउद्दीन प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन