अररिया में NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों की भूख हड़ताल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

शिक्षा विभाग के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करते
अररिया में NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों ने एक दिवसीय धरना और भूख हड़ताल का आयोजन किया. प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं. शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और दोषियों पर कार्रवाई की मांग के साथ आंदोलन जारी रहेगा.
अररिया से नवीन कुमार की रिपोर्ट
अररिया में नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है. बुधवार को जन जागरण शक्ति संगठन की युवा टीम ने एक दिवसीय धरना और सामूहिक भूख हड़ताल का आयोजन किया. इस दौरान छात्र-नौजवानों ने बस स्टैंड से चांदनी चौक होते हुए कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली, जो बाद में सभा में तब्दील हो गई.
धरना पर बैठे छात्रों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के प्रति एकजुटता जताई. सभा को संबोधित करते हुए अररिया कॉलेज के छात्र सुनील कुमार पासवान ने कहा कि छात्र कड़ी मेहनत से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत पर पानी फेर देती हैं. उन्होंने कहा कि यदि सरकार जवाबदेही तय नहीं करेगी तो व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है.
जन जागरण शक्ति संगठन के सचिव आशीष रंजन ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन की गूंज अब पूरे देश में सुनाई दे रही है. उन्होंने कहा कि संगठन केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अडिग है और 20 जुलाई को होने वाले संसद मार्च में अररिया से भी एक प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा.
सभा को रंजीत पासवान, अभिषेक, सब्यसाची, मुनाजिर, मांडवी, कन्हैया, लक्ष्मी, ज्योति, पवन कुमार और नारद ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील कुमार, रंजय पासवान, गोपाल, पवन कुमार राम, लक्ष्मी और ज्योति की सक्रिय भूमिका रही.
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं होती और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.
और पढ़ें : बारात में डीजे को लेकर बवाल, वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, कई घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










