यदुनंदन सिंह की 50 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

Updated:
विज्ञापन
यदुनंदन सिंह की 50 वीं पुण्यतिथि मनाई गई.

कार्यक्रम में मौजूद प्राचार्य व अन्य. | Prabhat Khabar Network

रानीगंज के यदुनंदन-पावित्री डिग्री कॉलेज में स्वर्गीय यदुनंदन सिंह की 50वीं पुण्यतिथि मनाई गई। वक्ताओं ने उनके शिक्षा और समाजसेवा में दिए योगदान को याद किया।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, परवाहा (अररिया). यदुनंदन - पावित्री डिग्री कॉलेज, रानीगंज में स्वर्गीय यदुनंदन सिंह की 50वीं पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर स्व. यदुनंदन सिंह  उनकी धर्मपत्नी स्व. पावित्री देवी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. वक्ताओं ने कहा कि स्व. यदुनंदन सिंह  स्व. पवित्री देवी समाजसेवा व शिक्षा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे.गरीब जरूरतमंद लोगों की सहायता तथा शिक्षा के प्रसार में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित ''यदुनंदन सिंह : व्यक्तित्व व विचार'' पुस्तक वर्ष 2019 में नमन प्रकाशन, नई दिल्ली से प्रकाशित हुई.जिसमें देश के अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकारों के आलेख संकलित हैं. उनके नाम पर स्थापित यदुनंदन - पवित्री समाजोत्थान कल्याण संस्थान भी समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत है. मौक पर डॉ. अशोक कुमार आलोक (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य), डॉ. नूतन आलोक (प्रधानाचार्य), प्रो. इंदु कुमारी, प्रो. भूषण कुमार यादव, प्रो. सुरेश प्रसाद यादव, प्रो. प्रमोद कुमार यादव, प्रो. सुभाष चंद्र सिंह, रितेश राज, दीपेश राज, मनीष कुमार, पृथ्वीचंद यादव, राकेश मुर्मू सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी, छात्र-छात्राओं व प्रबुद्ध नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए.

विज्ञापन
रविंद्र यादव

लेखक के बारे में

By रविंद्र यादव

रविंद्र यादव प्रिंट माध्यम में 08 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. रानीगंज (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन