भारत नेपाल सीमा पर लगेगा वॉच टॉवर , हुआ स्थल चयन

Updated:
विज्ञापन

फोटो_अंचल कार्यालय कुर्साकांटा | Prabhat Khabar Network

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पांच जगहों पर वॉच टॉवर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही सीमावर्ती गांवों के विकास की योजना पर भी काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुर्साकांटा भारत नेपाल सीमा पर लगेगा वॉच टॉवर हुआ स्थल चयन फोटो:-अंचल कार्यालय कुर्साकांटा प्रतिनिधि, कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र से सटे भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है. इसी कड़ी में हाल के दिनों में भारत नेपाल सीमा पर पांच जगहों पर लगने वाली वॉच टॉवर को लेकर स्थल चयन भी कर लिया गया है. जिसमें लैलोखर, डुमरिया, डूबा टोला व सिकटिया शामिल है. वहीं दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने को लेकर अनुमन सभी पंचायतों में दुग्ध उत्पादन केंद्र बनाया जा रहा है. जिसकी जिम्मेदारी जीविका को दी गई है. दुग्ध उत्पादन के तहत वैसे किसान जो पशुपालन का इच्छुक है को किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए बगैर किसी सिक्योरिटी के 32 हजार रुपये का ऋण उपलब्ध कराया जायेगा. जिससे दुग्ध उत्पादन कर पंचायत में बने दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति को उपलब्ध कराया जायेगा. वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों में गृह मंत्रालय से चयनित भाईब्रेंट गांव में आजीविका का संसाधन बेहतर करने, शैक्षणिक व्यवस्था में प्रगति लाने के साथ आधुनिक गांव के रूप में विकसित कराने का लक्ष्य है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन