फारबिसगंज: अभाविप ने मनाया 78वां स्थापना दिवस, झंडोत्तोलन सह संगोष्ठी आयोजित

Updated:
विज्ञापन
फारबिसगंज: अभाविप ने मनाया 78वां स्थापना दिवस, झंडोत्तोलन सह संगोष्ठी आयोजित

कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राएं. | Prabhat Khabar Network

फारबिसगंज में अभाविप के 78वें स्थापना दिवस पर झंडोत्तोलन और संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें छात्रहित, राष्ट्रनिर्माण और समाज सेवा के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फारबिसगंज (अररिया) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर चल रहे साप्ताहिक कार्यक्रमों के तहत अभाविप नगर इकाई, फारबिसगंज द्वारा झंडोत्तोलन सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्रहित, राष्ट्रनिर्माण, संगठन और समाज सेवा जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. प्रांत सह मंत्री शिवजी कुमार ने कहा कि अभाविप आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है. लाखों कार्यकर्ताओं के समर्पण और राष्ट्रभक्ति के कारण संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम छात्रहित, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करेंगे. जिला संयोजक शिवम साह ने कहा कि अभाविप ने उन्हें केवल कार्यकर्ता नहीं बनाया, बल्कि राष्ट्र सेवा, संगठन, अनुशासन और नेतृत्व के संस्कार दिए, जिससे उनके व्यक्तित्व को नई दिशा मिली. प्रांत सह संयोजक आकाश श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्रहित तक सीमित नहीं है. पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत नियमित पौधारोपण जैसे जनकल्याणकारी कार्य कर समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाती है. कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेश राय, नगर मंत्री आयुष भगत, कार्यालय मंत्री अभिनव सुदर्शन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
विपुल विश्वास

लेखक के बारे में

By विपुल विश्वास

विपुल विश्वास प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सिकटी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन