अररिया में बाइक की डिक्की से मिली 18 बोतल बियर, अस्पताल चौक पर पुलिस ने युवक को दबोचा

Updated:
विज्ञापन
नरपतगंज पुलिस ने 18 बोतल बियर के साथ बाइक सवार एक को किया गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network

नरपतगंज पुलिस ने 18 बोतल बियर के साथ बाइक सवार एक को किया गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network

Araria News: नरपतगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अस्पताल चौक के पास से बाइक सवार युवक को 18 बोतल बीयर के साथ गिरफ्तार किया है. युवक को उत्पाद अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

विज्ञापन

Araria News: बिहार में शराबबंदी कानून के बीच अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक की डिक्की से 18 बोतल बियर बरामद की है. इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

अस्पताल चौक पर घेराबंदी कर पकड़ा गया युवक

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक से बियर की खेप लेकर नरपतगंज बाजार की ओर जा रहा है. सूचना के आधार पर नरपतगंज थाना पुलिस ने अस्पताल चौक के समीप घेराबंदी कर संदिग्ध बाइक को रोका.

तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की से 18 बोतल बियर बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने बाइक सवार युवक को मौके से गिरफ्तार कर थाना ले जाकर पूछताछ शुरू की.

उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान राजकुमार, पिता अशोक कुमार मंडल, निवासी वार्ड संख्या-10, नगर पंचायत नरपतगंज के रूप में हुई है. वह स्प्लेंडर बाइक से बियर लेकर बाजार जा रहा था.

नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है.

Araria News: अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की लगातार नजर

थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए लगातार वाहन जांच और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. अवैध शराब की तस्करी या बिक्री में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: सुपौल-दरभंगा NH कॉरिडोर को मिली मंजूरी, मिथिलांचल और सीमांचल के बीच बनेगा नया हाईवे, इन जिलों को होगा फायदा

इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर


विज्ञापन
संजीव कुमार यादव

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार यादव

संजीव कुमार यादव प्रिंट माध्यम में 16 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. नरपतगंज (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन