कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की आम सभा में शिक्षा और नशा मुक्ति पर जोर, मौलाना अकमल यजदानी बने जिला महासचिव

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन-:--- राजनीतिक व तालीमी बेदारी और नशा मुक्ति अभियान को ले कर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के द्वारा आयोजित आम सभा मे मौजूद लोग  फोटो कैप्शन -:--- मौलाना अकमल यजदानी को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, अररिया का जिला महासचिव मनोनीत करते जिलाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

फोटो कैप्शन-:--- राजनीतिक व तालीमी बेदारी और नशा मुक्ति अभियान को ले कर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के द्वारा आयोजित आम सभा मे मौजूद लोग फोटो कैप्शन -:--- मौलाना अकमल यजदानी को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, अररिया का जिला महासचिव मनोनीत करते जिलाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

Araria News: अररिया के फारबिसगंज में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने "राजनीतिक व तालीमी बेदारी और नशा मुक्ति अभियान" के तहत आम सभा का आयोजन किया. इस सभा में शिक्षा, संविधान और युवाओं को नशे से दूर रखने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. मौलाना अकमल यजदानी को जिला महासचिव नियुक्त किया गया.

विज्ञापन

Araria News: कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, अररिया की ओर से चलाए जा रहे "राजनीतिक व तालीमी बेदारी और नशा मुक्ति अभियान" के तहत सोमवार को फारबिसगंज प्रखंड के त्रिसकुंड पंचायत में दूसरी आम सभा आयोजित की गई. बैठक में शिक्षा, संविधान, सामाजिक न्याय और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. कार्यक्रम के दौरान मौलाना अकमल यजदानी को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, अररिया का जिला महासचिव मनोनीत किया गया.

शिक्षा और संविधान के प्रति जागरूकता पर दिया गया जोर

सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो. सिबरान ने की, जबकि संचालन मौलाना मो. अकमल यजदानी ने किया. वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा सबसे मजबूत आधार है. साथ ही संविधान के मूल्यों और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करना भी समय की जरूरत है.

सभा में युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की अपील की गई.

मौलाना अकमल यजदानी को मिली नई जिम्मेदारी

संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम के दौरान मौलाना अकमल यजदानी को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, अररिया का जिला महासचिव मनोनीत किया गया. उनके मनोनयन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने का भरोसा जताया.

हर पंचायत तक पहुंचेगा अभियान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सैफ अली खान ने कहा कि समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौती शिक्षा का विस्तार, संविधान के प्रति जागरूकता और युवाओं को नशे से बचाना है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा शिक्षा, सामाजिक न्याय, समान अवसर और भाईचारे पर आधारित रही है.

उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा. कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अररिया जिले के प्रत्येक पंचायत में आम सभाओं के माध्यम से लोगों को शिक्षा, लोकतांत्रिक अधिकारों और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करेगा.

उन्होंने संगठन का संकल्प दोहराते हुए कहा कि "हर हाथ को अवसर, हर बच्चे को शिक्षा और हर नागरिक को सम्मान" अभियान का मूल उद्देश्य है.

Araria News: कई नेता और स्थानीय लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव रहमत अली, कांग्रेस नेता हाफिज उमर फारूक, प्रखंड उपाध्यक्ष मो. नौशाद अंसारी, मुखिया नियामत अली, पंचायत समिति सदस्य मो. बबलू, मो. बबलू खान, शिक्षाविद मो. रईस सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

ALSO READ: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया 551 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूलों का उद्घाटन, जिले के 17 विद्यालयों को मिली नयी पहचान


विज्ञापन
कलीमउद्दीन

लेखक के बारे में

By कलीमउद्दीन

कलीमउद्दीन प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन